{"_id":"5d83e45e8ebc3e015d44c2fa","slug":"policemen-got-the-training-for-being-tensionless-kaushambi-news-ald2553660109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों को दिया गया तनाव मुक्त रहने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों को दिया गया तनाव मुक्त रहने का मंत्र
विज्ञापन
policemen got the training for being tensionless
- फोटो : KAUSHAMBI
पुलिस कर्मियों को दिया गया तनाव मुक्त रहने का मंत्र
टेवां स्थित पुलिस लाइन में हुआ कार्यशाला का आयोजन
एसपी ने बंगलूरू से प्रशिक्षण के लिए बुलवाया था चिकित्सकीय दल
मंझनपुर। टेवां स्थित पुलिस लाइन में गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बंगलूरू से आई डॉक्टरों की टीम ने खाकी वालों को तनाव मुक्त रहने का मंत्र दिया। यह पहल जिला स्तर पर की गई थी।
पुलिस कर्मचारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहना होता है। काम का बोझ अधिक होने की वजह से कई बार वह तनाव में आ जाते हैं। इसकी बदौलत बीमारियां जकड़ने लगती हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जवानों की इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने बंगलुरू के एक चिकित्सकीय दल से संपर्क कर गुरुवार को पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन कराया। कार्यशाला में डॉ. अतीफ कांपी की अगुवाई वाली चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने जवानों को तनाव से दूर रहने के टिप्स दिए। यह भी बताया कि ब्लड प्रेशर, सुगर, हार्ट, हाईपर टेंशन आदि बीमारियों का इलाज घर पर या ड्यूटी पर तैनात रहते हुए कम समय में कैसे कर सकते हैं। डॉक्टरों ने योगा, एक्यूप्रेशर आदि की भी जानकारी दी। तुलसी की पत्ती सहित अन्य औषधियों के बारे में विस्तार से बताया कि इनका सेवन कैसे किस बीमारी के लिए करना चाहिए। दोपहर करीब 12 बजे से आरम्भ हुई कार्यशाला देर शाम तक चलती रही। इस मौके पर एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी एसएन पाठक समेत सभी सर्किल अफसर, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी आदि मौजूद रहे।