फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Policemen brutally beat up the laborer for not getting the bribe

रिश्वत नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने मजदूर को बेरहमी से पीटा

Wed, 21 Jul 2021 08:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Policemen brutally beat up the laborer for not getting the bribe
Policemen brutally beat up the laborer for not getting the bribe
चरवा कोतवाली के नीबी शाना गांव के एक मजदूर को बरियावा चौकी पुलिस ने कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद मजदूर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। बुधवार को मामले की शिकायत एसपी राधेश्याम से की गई है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के नीबी शाना निवासी सुरेश पासी मजदूर है। उसने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बरियावा चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज और सिपाहियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही चौकीदार जगतपाल से जमीन के एक हिस्से को लेकर उसका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

चौकीदार और उसके बेटों की झूठी शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को उसको चौकी में बुलाया था। पुलिस के बुलाने पर वह अपने बेटे अनिल के साथ चौकी पहुंचा। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही ऋषि यादव ने सुरेश को कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई किया। पिटाई से सुरेश के शरीर पर छाले और काला निशान पड़ गए। आरोप है कि पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। रुपये नहीं देने पर शांतिभंग की धारा में उसका चालान कर दिया गया। शिकायत पर एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
चरवा की बरियावा चौकी पुलिस पर लोगों की पिटाई करने का पहला आरोप नहीं लगा है। इससे पहले भी पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को चौकी बुलाकर उनकी पिटाई की है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि दबाव बनाने के लिए पुलिस लोगों के साथ इस तरह का बर्ताव करती है ताकि उसको मुंह मांगा पैसा मिल सके और लोग कहीं शिकायत भी न करें।

नीबी शाना गांव के सुरेश पासी का विवाद चौकीदार से से हुआ था। दोनों पार्टियों ने आपस मे मारपीट की है। पुलिस पर पिटाई का आरोप गलत और निराधार है। अगर शिकायत मिलती है जांच कराई जाएगी।
श्यामकांत, सीओ चायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed