फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Policeman raped a female constable on the pretext of marriage

Kaushambi News: शादी का झांसा देकर सिपाही से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

Wed, 30 Aug 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Policeman raped a female constable on the pretext of marriage
मंझनपुर। एक महिला सिपाही के साथ झांसी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। सगाई के बाद दहेज में पांच लाख नकदी और कार की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर संदीपनघाट कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत चार नामजद और 15-16 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद की एक युवती चायल सर्किल में सिपाही के पद पर कार्यरत है। महिला सिपाही का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात एटा जनपद के नरौरा निवासी कांस्टेबल रूम सिंह से हुई थी। सजातीय होने के कारण दोनों में करीबी बढ़ी तो सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण का यह सिलसिला सालों तक चलता रहा।
विज्ञापन


महिला सिपाही के दबाव बनाने पर रूम सिंह ने फरवरी माह में सगाई कर ली। सगाई के बाद अचानक दहेज में पांच लाख रुपये व लग्जरी कार की मांग कर दी। परिजनों के असमर्थता जाहिर करने पर रूम सिंह ने शादी करने से इन्कार कर दिया। रूम सिंह की तैनाती इन दिनों झांसी जनपद में है। महिला सिपाही का आरोप है कि रूम सिंह से मिलने वह झांसी गई तो उसे पीटकर भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत एडीजी से की। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने एसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंगलवार को संदीपन घाट कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही रूम सिंह, उसके पिता पूरन सिंह, भाई ललित कुमार और रवींद्र सिंह के अलावा 15-16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

केस दर्ज कर प्रकरण की छानबीन कराई जा रही है।
- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed