फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police recruitment exam will be held at eight centres

Kaushambi News: आठ केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at eight centres
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर कौशाम्बी प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां आठ, नौ और 10 जून को दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिनों में कुल छह पालियों में होने वाली परीक्षा में 17,856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 315 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जिले में सरायअकिल, कोखराज, करारी, सैनी और मंझनपुर थाना क्षेत्रों के आठ शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक पाली में 2,976 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सरायअकिल स्थित आदर्श इंटर कॉलेज और सरस्वर अल्लम भाई पटेल इंटर कॉलेज में 384-384 अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरवारी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज और कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा टेवां स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, श्री दुर्गालाल इंटर कॉलेज भरवारी, करारी इंटर कॉलेज और एसएवी इंटर कॉलेज सैनी को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

सुरक्षा के लिए व्यापक बंदोबस्त

परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, चार क्षेत्राधिकारी, 22 निरीक्षक, 31 उपनिरीक्षक, 45 मुख्य आरक्षी, 123 आरक्षी, 62 महिला आरक्षी, सात यातायात उपनिरीक्षक और 20 यातायात पुलिसकर्मियों सहित कुल 315 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की मौजूदगी के साथ कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


यातायात और पार्किंग पर विशेष ध्यान

परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग, यातायात संचालन और अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रमुख चौराहों, तिराहों और रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। डायल-112 की पीआरवी भी परीक्षा केंद्रों के आसपास सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed