{"_id":"647370f28a010e639f049624","slug":"police-raid-in-changai-sabha-four-arrested-kaushambi-news-c-3-1-141586-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चंगाई सभा में पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चंगाई सभा में पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार
Sun, 28 May 2023 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 28 May 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
चंगाई सभा में पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार
-कौशाम्बी कोतवाली के बैगवां फतेहपुर में हो रहा था चंगाई सभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कौशांबी कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर चंगाई सभा का आयोजन कर भोले भाले गरीबों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को मिल रही थी। रविवार को पुलिस ने एक चंगाई सभा में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक बैगवां फतेहपुर, कोसम इनाम, दुल्हनियापुर में इन दिनों चंगाई सभा का आयोजन कर गांव के गरीब व सीधे साधे लोगों को बीमारी से छुटकारा दिलाने का झासा दिया जाता है। सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। रविवार को बैगवां फतेहपुर में राम भवन सरोज के घर पर आयोजित चंगाई सभा में पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर महेश चंद्र का कहना है पकड़े गए लोगों से उनके जैसे सक्रिय सदस्यों के बाबत पूछताछ की जा रही है।
चंगाई सभा में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस का छापा, आयोजक फरार
-सरायअकिल के अहलादपुर गांव में रविवार दोपहर चल रहा था आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल के अहलादपुर गांव में रविवार दोपहर चंगाई सभा में धर्मांतरण करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आयोजन स्थल पर छापा मारा। इसकी भनक लगते ही सभा समाप्त कर आयोजक फरार हो गया। पुलिस ने आयोजक को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
भगवानपुर के चौकी प्रभारी उमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके के अहलादपुर गांव में रविवार को सूचना मिली थी कि, वहां पर गरीब परिवार के लोगों को बहलाकर इलाज के बहाने चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। सूचना पर वह फोर्स के साथ अहलादपुर गांव पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही सभा समाप्त कर आयोजक मौके से भाग चुका था। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद 40-50 लोगों से पूछताछ की गई, लोगों ने बताया कि यहां सिर्फ प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना सभा होती है। चंगाई सभा जैसा कोई आयोजन नहीं होता है। चौकी प्रभारी के मुताबिक इमलीगांव निवासी आयोजक सोनेलाल को थाने बुलाया गया है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।