फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police picked up the murderer who came to surrender from the court room, left him beaten after protests by the

Kaushambi : आत्मसमर्पण करने आए हत्यारोपी को पुलिस ने कोर्ट रूम से उठाया, वकीलों के विरोध के बाद पीटकर छोड़ा

Fri, 21 Jul 2023 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 06:14 PM IST
सार

कौशाम्बी कोतवाली के बरंबारी गांव में 17 फरवरी 2023 की रात खेत की रखवाली करने गए शिव कुमार की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी सुंदर कली ने गांव के ही सम्पत पासी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
police picked up the murderer who came to surrender from the court room, left him beaten after protests by the
सरेंडर करने आए हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर भड़के अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हत्या के एक मामले में आत्मसमर्पण करने आए युवक को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से जबरन उठा लिया। इससे कचहरी का माहौल तनाव पूर्ण हो गया। आक्रोशित वकीलों ने जनपद न्यायालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। हंगामा बढ़ते देख बैकफुट पर आई पुलिस ने आरोपी की पिटाई कर कोर्ट परिसर में छोड़ दिया। मामले में सीजेएम पूर्णिमा प्रांजल ने पुलिस को फटकार लगाते हुए आरोपी को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के बरंबारी गांव में 17 फरवरी 2023 की रात खेत की रखवाली करने गए शिव कुमार की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी सुंदर कली ने गांव के ही सम्पत पासी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने करारी कोतवाली के लोधन का पुरवा मजरा पिपरी निवासी ज्ञान चंद्र सरोज का नाम प्रकाश में लाते हुए आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया।

विज्ञापन


सीजेएम पूर्णिमा प्रांजल ने सत्र न्यायाधीश को विचारण के लिए सुपुर्द कर वांछित आरोपी ज्ञान चन्द्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ज्ञान चन्द्र के घर पर नौ मई को कुर्की की नोटिस भी चस्पा कर दी। पुलिस का दबाव बढ़ता देख ज्ञान चन्द्र ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हत्यारोपी ज्ञानचंद्र पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण करने के लिए सीजेएम कोर्ट पहुंच गया। इसकी भनक लगने पर सादी वर्दी में कौशाम्बी कोतवाली पुलिस कोर्ट परिसर में पहले से ही डंट गई। ज्ञान चंद्र जैसे ही वकील के साथ कोर्ट रूम में दाखिल हुआ पुलिस उसे घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर निकल गई। पुलिस मुस्तैदी के आगे वकील आवाक रह गए। इसकी जानकारी होते ही अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

बार एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ता जिला जज की अदालत के सामने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे। स्थिति तनाव पूर्ण देख जिला जज ब्रजेश कुमार मिश्र ने एसपी को फोन करके दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। बेरहमी से पिटाई करने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस आरोपी को जख्मी हालत में गाड़ी से कोर्ट परिसर में छोड़ कर चली गई। जख्मी हालत में कोर्ट में पहुंच आरोपी ने आप-बीती सुनाई। मामले में सीजेएम ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed