फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police murder accused arrested

विक्रम सिंह हत्याकांड के तीन आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
police murder accused arrested
police murder accused arrested - फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा। थाना पुलिस ने बुधवार को पूरबसरावां गांव के विक्रम सिंह हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचा व 13 कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। इनके खिलाफ लिखापढ़ी कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दस मार्च को पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरब सरावां गांव निवासी विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी में एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जबकि दूसरे पक्ष ने भी दो लोगों के खिलाफ मारपीट व फायरिंग की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों की तलाश में धरपकड़ कर रहे थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर किशनपुर पंप कैनाल (महेवा घाट रोड स्थित बडी नहर पुलिया) के पास से हत्यारोपी अखिलेश पुत्र राज बाबू उर्फ शिवमूरत तिवारी व जोगेन्द्र तिवारी पुत्र तार बाबू उर्फ तुलाराम निवासी पूरब सरावां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अखिलेश के कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त तमंचा व आठ कारतूस और जोगेंद्र के कब्जे से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसी तरह से पुलिस ने लौंगावा रोड स्थित पीसीएफ गोदाम के पास से कंधई उर्फ करन त्रिपाठी पुत्र राज बाबू को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से भी एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि कंधई ने दीपांशू पर जान मारने की नीयत से गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना में शामिल बाकी बचे दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed