{"_id":"5dfa7b7d8ebc3e87d2174d64","slug":"police-lodge-the-case-kaushambi-news-ald2633606152","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ पाने को दिया धरना, धारा 144 के उलंघन में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ पाने को दिया धरना, धारा 144 के उलंघन में फंसे
विज्ञापन
सरायअकिल। कोतवाली के फ़कीराबाद और करन चौराहा के बीच एक मकान ढहाए जाने के विरोध में पखवाड़े भर से टेंट लगाकर धरने पर बैठा कुनबा धारा 144 के उलंघन में फंस गया। बिना अनुमति धरना देने के मामले में इंस्पेक्टर की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सरायअकिल के भीमराज का कहना है कि उसके पिता ने अरसे पहले करन चौराहा व फकीराबाद के बीच सड़क के किनारे एक भूखंड खरीदा था। इस जमीन पर एक कमरा व चहारदीवारी बनवाया गया था। दूसरी तरफ विपक्षी भोला का कहना है कि उस भूखंड को उसने 1986 में क शमि से बैनामा लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद था।
भूखंड पर बनी चहारदीवारी को पखवाड़े भर पहले जेसीबी लगवाकर गिरा दिया गया। इसी के बाद से भीमराज के परिजन उसी जमीन पर टेंट लगाकर धरने पर बैठे थे। मंगलवार को चायल एसडीएम ज्योति मौर्या व सीओ कृष्ण गोपाल ने टेंट आदि हटवा दिया। जिले में लागू धारा 144 लागू होने को लेकर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को अजय स्वर्णकार, मनीष स्वर्णकार, विष्णु स्वर्णकार, वीरू स्वर्णकार,3 लवकुश स्वर्णकार, भीमराज स्वर्णकार सहित आधा दर्जन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।