{"_id":"5e332bfc8ebc3e4b4c4399d2","slug":"police-lodge-fir-kaushambi-news-ald267119775","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेख पर बनी शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 19-01-21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेख पर बनी शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 19-01-21
विज्ञापन
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली के जवरामऊ गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षिका के खिलाफ पुलिस ने फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज की है। शिक्षिका पर आरोप था कि उसने अपने अभिलेखों में हेराफेरी करके नौकरी हासिल की थी।
फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली अंर्तगत हरदासपुर गांव में रहने वाली शैल कुमारी पत्नी अवधेश कुमार ने कौशांबी में शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। शैल कुमारी को पइंसा कोतवाली के जवरामई गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनाती दिया गया था। बताते चलें कि शिक्षिका पर आरोप था कि उसने नौकरी हासिल करने में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय की फर्जी डिग्री नौकरी लगाई थी।
इसके अलावा 12 अन्य अध्यापकों ने इसी तरह का फर्जीवाड़ा किया था। सभी के खिलाफ एसआईटी ने जांच में आरोप सही पाया। तीन महीने पहले तत्कालीन बीएसए अरविंद कुमार ने सभी को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। इसी के तहत पइंसा कोतवाली के उपनिरीक्षक अनूप पाठक की तहरीर पर शिक्षिका शैल कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। अभी 11 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होना बाकी है। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप का माहौल है।