फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police is unable to find the absconding brothers of Atiq's shooter Kavi

Kaushambi News: अतीक के शूटर कवि के फरार भाइयों को नहीं खोज पा रही पुलिस

Sat, 06 May 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 06 May 2023 01:33 AM IST
सार

25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में हुए बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में भखंदा निवासी अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में आया था। कवि माफिया अतीक का शूटर था। घटना के बाद से वह 18 साल तक पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था।

विज्ञापन
Police is unable to find the absconding brothers of Atiq's shooter Kavi
Kaushambi : अब्दुल कवि, माफिया अतीक का शूटर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली पुलिस माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के फरार भाइयों को नहीं खोज पा रही है। इनमें से एक अब्दुल मुगनी सिपाही है, जबकि दूसरा अब्दुल हई अध्यापक है। पुलिस का दावा है कि दोनों की तलाश की जा रही है, लेकिन वह लोग मजे से फतेहपुर में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिसिया दावे हकीकत से इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं।

विज्ञापन


25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में हुए बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में भखंदा निवासी अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में आया था। कवि माफिया अतीक का शूटर था। घटना के बाद से वह 18 साल तक पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। 24 फरवरी को राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि हत्याकांड के बाद शूटरों ने कवि के घर पर पनाह ली है। इस पर तीन मार्च को पुलिस फोर्स ने कवि के घर दबिश दी, लेकिन यहां कोई शूटर नहीं पकड़ा गया। जबकि, दीवारों में छिपाकर रखे गए असलहे, बम व चापड़ बरामद हुए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल कवि समेत परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना के कुछ दिन बाद ही कवि के भाई कादिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पांच अप्रैल को अब्दुल कवि ने पुलिस को चकमा देते हुए लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कवि के एक और भाई अब्दुल वली को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। लेकिन अब तक मामले में नामजद कवि का चौथा भाई अब्दुल मुगनी व पांचवा अब्दुल हई नहीं पकड़े जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो मुगनी सिपाही औस अब्दुल हई जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक है। दोनों की तैनाती फतेहपुर जिले में है और दोनों नौकरी भी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश करने का दावा कर रही है। पुलिस विभाग की जीडी में दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिए जाने का का पर्चा काटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed