फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police is checking the horoscope of land mafia, bulldozer may roar soon

भू-माफियाओं की कुंडली खंगाल रही पुलिस, जल्द गरज सकता है बुल्डोजर

Fri, 01 Apr 2022 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police is checking the horoscope of land mafia, bulldozer may roar soon
मंझनपुर। माफियावाद के खात्मे को लेकर योगीराज के बुलडोजर का भी चुनाव में जीत का बड़ा हाथ रहा है। अब दोबारा प्रदेश में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद फिर से भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी है। कौशाम्बी में भी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया की संपत्ति पर जल्द ही पुलिस-प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। इसे लेकर पहले से चिन्हित 17 भू-माफियाओं के अलावा नए सक्रिय भू-माफियाओं की कुंडली पुलिस तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भूमाफियाओं की सूची तो तैयार की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी थी । अब प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनने के बाद चिन्हित भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की पहल शुरू हो गई है। सीओ सिटी डॉ. केजी सिंह का कहना है कि पहले से चिन्हित भू-माफियाओं का ब्योरा थाना स्तर से मांगा गया है। ब्योरा मिलने के बाद गैर कानूनी तरीके से बनाई गई संपत्ति पर बुल्डोजर चलाने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed