{"_id":"66c66e7c0864b959ac08f644","slug":"police-could-not-find-the-businessmans-attackers-even-after-72-hours-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115347-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 72 घंटे बाद भी व्यापारी के हमलावरों को नहीं तलाश सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 72 घंटे बाद भी व्यापारी के हमलावरों को नहीं तलाश सकी पुलिस
Thu, 22 Aug 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के कोटिया गांव के समीप सीमेंट-सरिया व्यापारी पर हुए हमले की गुत्थी उलझती जा रही है। घटना के 72 घंटे बाद भी हमलावरों को तो दूर घटना की वजह तक नहीं तलाश सकी है।
तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी सीमेंट-सरिया व्यापारी देशराज साहू को रविवार रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कोटियया पावर हाउस के समीप गोली मार दी थी। जख्मी व्यापारी को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पहले पुरानी रंजिश और पल्स कंपनी में लोगों के जमा कराए पैसों को केंद्र में रखकर जांच कर रही थी। लेकिन व्यापारी के पेट के नीचे गोली मारने की जानकारी होने पर पुलिस के जांच की दिशा बदल गई है। हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग रहा है। सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह के मुताबिक अब तक पुरानी रंजिश, पल्स कंपनी में लोगों के जमा कराए गए रुपये समेत कुछ दिन पहले घरेलू विवाद को लेकर जख्मी के घर पहुंची डायल 112 पुलिस के एंगल पर भी काम किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह हमलावरों ने व्यापारी को पेट के नीचे तमंचे से गोली मारी है। इससे घटना का उद्देश्य अलग नजर आ रहा है। हमलावरों ने ऐसी जगह पर गोली क्यों मारी? पुलिस अब इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।