फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police conducted raids in search of the accused, but came up empty handed

Kaushambi News: आरोपियों की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी, हाथ खाली

Tue, 24 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police conducted raids in search of the accused, but came up empty handed
सैनी कोतवाली के गौराहार गांव में शनिवार को पट्टे की भूमि पर बने मकान में कब्जे दिलाने पर राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए फिलहाल गांव में फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील के गौराहार गांव में बंजर भूमि पर मिले पट्टे पर जय सिंह के मकान में कब्जा होने की शिकायत पर शनिवार को नायब तहसीलदार अतुल कुमार वर्मा राजस्व व पुलिस के साथ कब्जा दिलाने पहुंचे थे। विपक्षियों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया जिसमें तीन से चार कर्मचारी जख्मी हो गए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से आठ आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। आठ लोगों की तलाश के लिए सैनी पुलिस ने गांव और रिश्तेदारों के घर होने की सूचना होने पर छापेमारी की। लेकिन कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भैया भैया संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। सूचना के आधार पर ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed