{"_id":"5d7949408ebc3e014f25d2c1","slug":"police-caught-two-miscreants-one-absconding-kaushambi-news-ald254622830","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, एक फरार
विज्ञापन
Police caught two miscreants, one absconding
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, एक फरार
पुलिस ने लूट की दो वारदात का किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती पुलिस ने मंगलवार रात तेरहमील के समीप मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक एक बदमाश मौका पाकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों ने इलाके में हुई लूट की दो वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
कार्यालय में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती प्रदीप कुमार सिंह तेरहमील के समीप संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस पार्टी ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन लोगों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और महगांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान कोखराज कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्र निवासी सुनील कुमार यादव व चमन दिवाकर के रूप में हुई। जबकि उनका तीसरा साथी जाफर भाग निकला। पकड़े गए सुनील आदि ने बताया कि 18 अगस्त को उन लोगों ने पूरामुफ्ती इलाके के पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को लूटा था। 19 अगस्त को भी कोखराज के चाकवन के पास लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से लूट के 84 सौ रुपये भी बरामद किए हैं। इसके अलावा दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। बदमाशों के फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।