फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police caught the main accused, recovered the burqa from the victim

Kaushambi News: पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, पीड़िता से बरामद किया बुर्का

Fri, 01 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 01 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police caught the main accused, recovered the burqa from the victim
पश्चिमशरीरा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नव विवाहिता पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद पकड़ लिया है। साथ ही पीड़िता के घर से पुलिस ने बुर्का भी बरामद कर लिया है। पीड़िता से घंटों पूछताछ भी की गई। हालांकि आरोपी की धर-पकड़ को लेकर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। वहीं मुख्य आरोपी के साथियों व मौलवी की तलाश में बुधवार की रात भी पुलिस ने कई गांव में दबिश दी।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि सहेली के जरिये उसके भाई कैफ से दो साल पहले मुलाकात हुई। कैफ ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिया। कुछ माह पहले युवती की शादी हो गई। 10 दिन पहले वह अपने मायके आई तो युवक ने उसे अपने घर बुलाया। विवाहिता ने पुलिस से आरोप लगाया कि घर पर कैफ ने शादी करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि इन्कार करने पर युवक व उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद एक मौलवी वहां पहुंचा। नव विवाहिता का आरोप है कि मौलवी ने उससे जबरन कुरान की आयतें पढ़वाईं और बुर्का पहनने के लिए दिया। किसी तरह चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अदालत में बयान दर्ज कराया। मुकदमे की विवेचना कौशाम्बी थाने के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठन की दखल के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने रविवार रात आरोपियों की तलाश में पश्चिमशरीरा के मढ़ी गांव व बाजार सहित आसपास के गांव के संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता के घर से बुर्का बरामद किया और उसे थाने लेकर आए। उससे पुलिस ने मौलवी व कैफ के साथियों के बारे में जानकारी ली। इतना ही नहीं, दोपहर बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कैफ को भी पकड़ लिया।
------
मंझनपुर नगर पालिका का रहने वाला है मौलवी
पीड़िता के दादा ने बताया कि कैफ के घर में घटना वाले दिन पहुंचा मौलवी मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र का है। उसके साथ एक युवक चेले के रूप में हमेशा रहता है। वह भी उस दिन मौजूद था। वहीं आरोपी मौलवी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया, लेकिन स्विच ऑफ होने की वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है। जबकि पकड़े गए आरोपी कैफ ने अपने मोबाइल को ही तोड़ लिया था। आखिरी लोकेशन के हिसाब से पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाकर उसकी धर-पकड़ की।

-----
पीड़िता के यहां से बुर्का बरामद किया गया है। उससे आरोपियों के बारे में विस्तार से जानकारी भी हासिल की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- निरीक्षक कृष्ण कुमार, विवेचक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed