फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police beat fisherman with rifle butt

पुलिस ने मछुआरे को रायफल की बट से पीटा

Tue, 08 Oct 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police beat fisherman with rifle butt
Police beat fisherman with rifle butt - फोटो : KAUSHAMBI
पुलिस ने मछुआरे को रायफल की बट से पीटा
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। यूपी-100 पुलिस ने रविवार दोपहर एक मछुआरे को कौशाम्बी कोतवाली में बंद कर रायफल से पीटा। बाद में कहीं भी शिकायत करने पर जेल भेज देने की धमकी देकर छोड़ दिया। पुलिस की मनमाने से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कप्तान को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गढ़वा (कोसम इनाम) निवासी कैलाश पुत्र परदेशी ने बताया कि रविवार दोपहर पड़ोसी पिता-पुत्र झगड़ा कर रहे थे। बीच-बचाव के लिए वह मौके पर पहुंच गया। तभी यूपी-100 पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने पहुंचते ही कैलाश को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद कोतवाली ले गए। आरोप है कि वहां रायफल की बट से पीटा। देर शाम कहीं भी शिकायत करने पर जेल भेज देने की धमकी देकर छोड़ दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सीओ सिटी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed