फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police arrested rewardi criminal

20 हजार के इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
police arrested rewardi criminal
मंझनपुर। कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने धन दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने ठगी के 85 हजार रुपये व तमंचा और बाइक बरामद करने का दावा किया है। इनमें से एक बदामश 20 हजार का इनामी है। उसने पिछले साल पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। लिखापढ़ी कर दोनों को जेल भेज दिया गया। बुधवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी समर बहादुर ने मीडिया को जानकारी दी।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के किशनपुर कछारा निवासी अजीत सिंह ने पिछले दिनों कड़ाधाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका संपर्क धीरज निवासी नरसिंह गढ़ कुंडा प्रतापगढ़ से हुई। उसने अजीत को तंत्र-मंत्र के जरिए धन दोगुना करने का झांसा दिया और अपने एक साथी के साथ मिलकर 10 अक्तूबर को तीन लाख 20 हजार रुपये ठगकर फरार हो गया। अजीत की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच का निर्देश प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी को दिया गया। जांच में पता चला कि बुधवार की सुबह आरोपित धीरज व उसका एक अन्य साथी फिर से किसी को ठगी का शिकार बनाने के लिए क्षेत्र के ही हब्बूनगर आए हुए हैं। कोतवाल ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। धीरज के अलावा दूसरे आरोपित की पहचान दशरथ सोनी निवासी बिजलीपुर नवाबगंज प्रयागराज के रूप में हुई। बाइक सवार आरोपितों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस के अलावा ठगे गए रुपयों में से 84, 950 रुपया बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपित दशरथ ने पूछताछ में बताया कि उसके खिलाफ अक्तूबर 2021 में पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप में सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस टीम पर फायरिंग प्रकरण में उसके साथ शमीम निवासी मलाका रज्जाकपुर हथिगवां प्रतापगढ़, रमाकांत प्रजापति व रोहित मिश्र निवासी किलहनापुर हथिगवां और भदवां कोखराज निवासी देवमूरत गुप्ता शामिल थे।

फायरिंग प्रकरण में भी धन दोगुना करने के मुकदमे में ही पुलिस ने उनकी धर-पकड़ करने का प्रयास किया था लेकिन फायरिंग करते हुए दशरथ भाग निकला था। जबकि उसके अन्य चारों साथी पकड़े गए थे। इसके बाद पुलिस अफसरों ने फरार दशरथ पर 20 हजार रुपया का इनाम घोषित कर दिया था। बहरहाल अजीत के साथ टप्पेबाजी के मामले में पकड़े गए आरोपित धीरज व दशरथ के खिलाफ लिखा-पढ़ी करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा, जहां से दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed