फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police and family members of the missing youth were searching

कौशांबी : लापता युवक की पुलिस व घरवाले कर रहे थे खोजबीन, घर के बाहर तालाब में मिला शव

Wed, 07 Dec 2022 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 07:55 PM IST
सार

चंदीपुर परसरा गांव का रंगबाज (30) कबाड़ बिनने का काम करता था। रंगबाज की पत्नी शिवपति ने बताया कि 26 नवंबर को पति घर से कबाड़ बिनने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी रंगबाज का पता नहीं चला।

विज्ञापन
Police and family members of the missing youth were searching
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोखराज कोतवाली के चंदीपुर परसरा गांव से लापता युवक का 11 दिन बाद घर से एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब में शव मिला। शव तालाब में फैली जलकुंभी में फंसा था। इससे पहले पुलिस व परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। चंदीपुर परसरा गांव का रंगबाज (30) कबाड़ बिनने का काम करता था। रंगबाज की पत्नी शिवपति ने बताया कि 26 नवंबर को पति घर से कबाड़ बिनने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी रंगबाज का पता नहीं चला। इस पर ससुर बदलू ने 28 नवंबर को रंगबाज के लापता हो जाने की तहरीर पुलिस को दी।

विज्ञापन



 इस बीच बुधवार सुबह भरवारी-करारी मार्ग पर चंदीपुर के करीब एक किलोमीटर दूर रंगबाज का शव तालाब में उतराया हुआ मिला। लाश तलाब में फैली जलकुंभी में फंसी थी। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह, इंस्पेक्टर कोखराज तेज बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। इस बीच मृतक के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त रंगबाज के रूप में की। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

11 दिन पहले हुआ लापता, पर लाश नहीं थी सड़ी
रंगबाज की मौत ने अपने पीछे कई सारे सवाल छोड़ रखा है। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो रंगबाज के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं थे। इसके अलावा शव देखने से लग रहा था कि मंगलवार रात ही रंगबाज तलाब में गिरा होगा। अब सवाल यह है कि अगर रंगबाज मंगलवार रात तलाब में गिरा तो इससे पहले वह कहां था। इस बाबत पुलिस फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।


इनका कहना है 
घटना की जानकारी के बाद मौका मुआयना किया गया है। फिलहाल, घटना हादसा लग रही है। परिवार के लोगों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - डॉ. केजी सिंह, सीओ सिराथू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed