फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police accused of brutality in removing religious banners

Kaushambi News: घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़, सात पर केस

Mon, 29 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 29 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police accused of brutality in removing religious banners

विज्ञापन


कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में दुर्गा पूजा में सहयोग राशि न देने पर कुछ लोगों ने महिला के घर में घुसकर मारपीट और अश्लील हरकत की। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।




गांव की महिला ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की शाम कुछ लोग चंदा लेने पहुंचे। पति के काम पर होने से उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। इस पर आरोपी घर में घुस गए और मारपीट कर छेड़छाड़ की। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और बीचबचाव कराया, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। तहरीर के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। एसपी के हस्तक्षेप पर शनिवार को पुलिस ने उमरचंद्र, प्रदीप, राजू, सुजीत, पंडा, पप्पू और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed