फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pokeland theft accused arrested from Delhi

पोकलैंड चोरी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Thu, 07 Jan 2021 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pokeland theft accused arrested from Delhi
Pokeland theft accused arrested from Delhi - फोटो : KAUSHAMBI
सदर कोतवाली इलाके के एक ठेकेदार की गायब पोकलैंड के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़े गए बदमाश पर 15 हजार का इनाम था। साइबर सेल व पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के बलवीर सिंह चौहान रोड कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार हैं। बलवीर के मुताबिक वर्ष 2019 में उन्होंने कानपुर में निर्माण कार्य का टेंडर ले लिया था।
विज्ञापन

उनकी पहचान दूसरे ठेकेदार बुलंदशहर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र राजेंद्र से हुई। बलवीर का कहना था कि उनकी पोकलैंड को धोखाधड़ी करके अभिषेक ने 15 लाख रुपये में बेच दिया। जबकि उसकी कीमत 50 लाख थी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने अभिषेक से रुपयों की मांग की। पहले वह आनाकानी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में घटना की रिपोर्ट मंझनपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई। इस मामले की जांच एसपी अभिनंदन ने साइबर सेल के अखिलेश उपाध्याय, संदीप कुमार, उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह व सिद्धार्थ सिंह को सौंपी थी। पुलिस ने तमाम तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बुधवार को अभिषेक को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को अभिषेक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed