फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   PM Modi and CM Yogi did historic work in honor of farmers: Virendra Singh

किसानों के सम्मान में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने ऐतिहासिक काम किए : वीरेंद्र सिंह

Mon, 03 Jan 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi and CM Yogi did historic work in honor of farmers: Virendra Singh
किसानों के सम्मान में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने ऐतिहासिक काम किए : वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

सिराथू के करनपुर सौंरई बाजार में हुआ भाजपा का किसान मोर्चा सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। किसानों के सम्मान में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने ऐतिहासिक काम किए हैं। खेत तक पानी पहुंचाने का मामला हो या फिर किसान सम्मान निधि देने का। सबका साथ सबका विकास करके सरकार ने विश्वास कायम किया है। यह बातें रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के करनपुर सौंरई में आयोजित किसान सम्मेलन में बलिया सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ युवाओं, व्यापारियों, गरीबों के लिए बड़े फैसले हुए हैं। साथ ही माफिया से लोगों को मुक्ति दिलाने का काम किया जा रहा है। मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री डॉ. अर्चना शुक्ला ने कहा कि गरीबों के सामने अनाज की समस्या दूर की और कोविड टीकाकरण में रिकॉर्ड बनाया है। सरकार युवाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार समर्पित है। जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने कहा कि सरकार ने समाज में सबका सम्मान बढ़ाने के साथ ही विकास में आगे ले जाने का काम किया। इस दौरान डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, सचिन केसरवानी, सुनील मिश्रा, नरेंद्र पटेल, राजेंद्र सिंह चौहान, भरत भूषण, जितेंद्र मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, चंद्रदत्त शुक्ला, ओमप्रकाश पासी, सुनील मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed