फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   PM Kisan Nidhi Yojana: Farmers will now have to do e-KYC

ई-केवाईसी नहीं कराने पर पीएम किसान निधि योजना से वंचित होंगे किसान

Thu, 03 Mar 2022 12:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana: Farmers will now have to do e-KYC
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अब फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। सरकार पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) करा रही है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी व कृषि उपनिदेशक ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किया है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक पत्र किसानों को ई-केवाईसी कराना होगा। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को योजना से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को आर्थिक संकट से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष छह हजार दिया जा रहा है। जिले के 2,11,796 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। योजना में फर्जीवाड़ा करके कई अपात्रों ने चयन करा लिया है। इसके अलावा तमाम मृतकों को खाते में भी धनराशि जा रही है। इस संबंध में शासन व कृषि उपनिदेशक के पास शिकायतें पहुंची।
विज्ञापन

जिसके बाद योजना में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने किसानों को ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। कृषि उपनिदेशक डॉ. उदय भान गौतम ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसान अपने नजदीकी सजन सेवा केंद्र पहुंच कर 31 मार्च से पहले ई-केवाईसी करा लें। इसके लिए थंब (अंगूठे का निशान) लगाना होगा। जो किसान ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उन्हें अप्रैल माह में 11 वी किस्त नहीं मिलेगी। इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3670 अपात्र ले रहे थे योजना का लाभ
केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मुश्किलों से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मौजूदा समय में जिले के दो लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। लेकिन पूर्व में शिकायत हुई कि भूमिहीन, सरकारी कर्मचारी व सेवानिवृत्त पेंशन धारक भी सम्मान निधि कल आप पा रहे हैं। जांच के दौरान छह माह पूर्व हुई जांच में 3670 अपात्र लोग योजना का लाभ लेते पाए गए। जांच के दौरान गड़बड़ी का खुलासा होने पर शासन ने अब किसानों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नियमित लेने के लिए ई-केवाईसी कराना होगा।

किसानों के मोबाइल पर भेजा जा रहा मैसेज
कृषि उपनिदेशक डॉ उदय भान गौतम ने बताया कि जनपद के जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। वह अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पहुंचकर के ई- केवाईसी करा ले। जिससे अप्रैल माह में उन्हें 11वी किस्त दी जा सके। इस संबंध में 88970 किसानों के मोबाइल पर मैसेज भी भेजा जा चुका है। जो किसान ई - केवाईसी नहीं कराएंगे उन्हें योजना से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed