{"_id":"57507c6a4f1c1b802f108f27","slug":"pm-clone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का फूं का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का फूं का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मंझनपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की।
भाजपा शासनकाल में बार-बार बढ़ाए जा रहे पेट्रोल, डीजल के दामों, रेल भाड़ा, सर्विस टैक्स में वृद्धि, रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता मंझनपुर चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान इंका जिलाध्यक्ष तहत अजीम ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
उन्होंने कहा कि महंगाई लाकर भाजपा सरकार जनता से किए गए वायदों से मुकर रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पार्टी के रवि प्रकाश, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मुमताज सिद्दीकी, अंशुल केशरवानी, कौशलेश द्विवेदी, अरुण कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।