फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   plot in kaushambi news

हवा में बुक हो रहे प्लॉट

Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
plot in kaushambi news
other
कोखराज थाना के समीप रोही में एक रियल स्टेट कंपनी का बोर्ड लगा है। इस कंपनी ने कुल 23 सौ प्लॉट बेचने का ले-आउट बनाया है। इस ले-आउट के हिसाब से कंपनी के पास 150 बीघा जमीन होनी चाहिए, क्योंकि मसौदे के हिसाब से यहां अस्पताल, स्कूल व खेल का मैदान, बिजली, पानी व सीवर लाइन  भी बनना है। हकीकत यह है कि इस कंपनी के पास नौ बीघा जमीन है। प्लॉट की बुकिंग कराने की जिम्मेदारी कंपनी ने मुंबई से आए युवकों को सौंप रखी है, जिन्होंने सात सौ से ज्यादा प्लॉट बुक कराकर करोड़ों रुपया एडवांस ले लिया है।
विज्ञापन


   इस कंपनी के दर्जनों एजेंट जिले में घूम रहे हैं। इन एजेंटों का सारा फोकस सरकारी कर्मचारी अथवा रुपये वालों पर होता है। दौ सौ रुपया स्क्वायर फिट में प्लाटों की बुकिंग करा रहे हैं। दस फीसद एडवांस रकम ली जाती है। बाकी की रकम किस्तों में जमा कराई जा रही है, वह भी बिना किसी ब्याज के। स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी कंपनी ने इस भूमि की रजिस्ट्री भी नहीं कराई है, केवल अपना बोर्ड लगाया है। नौ बीघा भूमि में 23 सौ प्लॉट कंपनी कैसे बेचेगी और सात सौ प्लॉट कैसे बुक करा दिए गए? इस सवाल को लेकर अधिकारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


कंपनी की छानबीन कराई जा रही है। अब तक उसने कितने प्लॉट बेचे हैं और उसके पास कितनी भूमि है, इसकी भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
अश्वनी श्रीवास्तव एसडीएम चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed