फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pipri trying to seduce the young woman

पिपरी में युवती से दुराचार का प्रयास

Wed, 15 Jul 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 15 Jul 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pipri trying to seduce the young woman
मंझनपुर। पिपरी इलाके की एक युवती के साथ रविवार रात पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवक की हरकत पर युवती शोर मचाने लगी। इस पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य खेत गए थे। बताया कि घर में अकेली देख पड़ोसी युवक बहाने से घर के भीतर घुस आया। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे जबरदस्ती पकड़कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार की कोशिश करने लगा। युवक से बचाव करते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर परिवार के साथ मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इससे पहले युवक  पीड़िता को पीटने के बाद दीवार फांदकर भाग निकला। युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। पड़ोसी युवक की करतूत सुन परिजनों के होश उड़ गए। सोमवार सुबह परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed