फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pipes of missing young man found in pond

तालाब में मिली लापता युवक की लाश

Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pipes of missing young man found in pond
मदकोट में तटबंध की खुदाई के कारण मदकिनी नदी में बना तालाब - फोटो : अमर उजाला
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के खेड़ुआ गांव स्थित एक तालाब में गुरुवार सुबह घर से लापता एक युवक का शव मिला। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


पिपरी क्षेत्र के डाही नुमायां गांव का रामकरन (30) पुत्र स्व. पुरुषोत्तम पटेल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि हफ्तेभर पहले विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसी के बाद से रामकरन तनाव में रहता था। बुधवार शाम वह लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच गुरुवार सुबह खेड़ुआ गांव स्थित तालाब में शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक हादसे का शिकार हुआ अथवा उसने खुदकुशी की या फिर मौत के घाट उतारा गया। इस बारे में फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मामले में पिपरी कोतवाली प्रभारी परितोष दीक्षित का कहना है कि परिवार वाले युवक को मनोरोगी बता रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed