फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pink toilet in bad condition...men are bathing here

Kaushambi News: पिंक शाैचालय बदहाल...यहां पुरुष कर रहे स्नान

Fri, 07 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pink toilet in bad condition...men are bathing here
महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक शौचालय अब खुद सवालों के घेरे में है। मुख्यालय स्थित डायट मैदान के पिंक शौचालय में पुरुषों का बेरोकटोक आना-जाना है। बृहस्पतिवार को यहां एक पुरुष खुलेआम नहाते देखा गया। इसलिए नगर पालिका प्रशासन यहां होमगार्ड तैनात करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

डायट मैदान में रोजाना धरना-प्रदर्शन और सरकारी गतिविधियां होती हैं। इसी क्षेत्र में डीआईओएस कार्यालय, बीएसए कार्यालय और कलक्ट्रेट भी हैं। बता दें कि नगर पालिका ने करीब दो वर्ष पहले यहां पिंक शौचालय का निर्माण कराया था। जिसे छह माह पहले ही उपयोग के लिए हैंडओवर किया गया था लेकिन कुछ ही महीनों में शौचालय की हालत बदतर हो गई है। शौचालय की टाइल्स टूटीं हैं और जगह-जगह गंदगी फैली है। साथ ही पानी की सप्लाई भी बाधित है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिवार संग शौचालय पहुंची विभा देवी ने बताया कि हमने जब अंदर देखा तो पूरा परिसर गंदा था और वहां एक पुरुष नहा रहा था। उनके साथ आईं सुनीता और अंजू ने भी शौचालय के उपयोग में असहजता जताई। नगर पालिका ईओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि शौचालय में जल्द ही सुरक्षा मानकों का पालन और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed