फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pickup loaded with wood overturned, worker injured

Kaushambi News: लकड़ी लदी पिकअप पलटी, मजदूर घायल

Thu, 08 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with wood overturned, worker injured
काजीपुर जीटी रोड रस्सा बांध कर पिकअप सीधा करने का प्रयास करते ग्रामीण, स्रोत पुलिस - फोटो : 1
संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर बाजार के पास जीटी रोड पर बुधवार दोपहर लकड़ी से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक मजदूर लकड़ियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव के मजरा तलरी निवासी मजदूर रामबरन बुधवार को लकड़ियां लादने के बाद पिकअप के पीछे बैठकर पूरामुफ्ती से मूरतगंज जा रहा था। काजीपुर बाजार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में रामबरन लकड़ियों के नीचे दब गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को बाहर निकलवाकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटी पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed