फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pickup driver killed by beating his head in Shepherd

चरवा में पिकअप चालक की सिर कूंचकर हत्या

Thu, 27 Jan 2022 08:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver killed by beating his head in Shepherd
Pickup driver killed by beating his head in Shepherd - फोटो : KAUSHAMBI
चरवा कोतवाली के क्यामुद्दीनपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक पिकअप चालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव जीटी रोड किनारे बाग में पड़ा मिला। शव से कुछ ही दूरी पर मृतक की चप्पल और पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के बिदनपुर गांव निवासी अमरनाथ सरोज का बेटा रवि प्रकाश (20) पिकअप चालक था। इन दिनों वह गांव के ही एक व्यक्ति की पिकअप चलाकर परिवार के गुजारे में हाथ बटाता था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात वह घर से पिकअप लेकर मुंडेरा मंडी जाने के लिए कहकर निकला था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह चरवा कोतवाली के क्यामुद्दीनपुर गांव स्थित जीटी रोड के किनारे बाग में उसका रक्तरंजित शव मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी चप्पल और पिकअप वाहन भी लावारिस हालत में मिले। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या की गई थी। सूचना के बाद एसपी हेमराज मीणा, सीओ चायल श्यामकांत चरवा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाट टीम की मदद से खोजबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो लाश रवि प्रकाश का निकली। जवान बेटे के हत्या की मनहूस खबर सुनकर परिजन बदहवास हालत में रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मृतक के मोबाइल नंबर और उसके संपर्क में रहने वाले आठ से दस लोगों के मोबाइल नंबरो को सर्विलांस पर लगाकर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed