{"_id":"629a5f4d15bd4b6c2660008a","slug":"physical-relationship-made-on-the-pretext-of-marriage-case-registered-kaushambi-news-ald3344352161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ रिश्तेदारी में आए युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी के घरवालों ने उसे रंगेहाथ पकड़ा तो उसने शादी करने का आश्वासन दिया। अब आरोपी शादी से इनकार कर रहा है। घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सरायआकिल कोतवाली कोतवाली के अंबारी गांव निवासी अजय उर्फ विजय की बुआ करारी क्षेत्र के एक गांव में ब्याही हैं। अजय का बुआ के यहां बराबर आना जाना बना था। बुआ के घर के पास रह रही एक किशोरी को अजय ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 10 दिसंबर 2021 को किशोरी के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था मे पकड़ लिया।
इसके बाद शादी करने की बात कहकर आरोपी भाग निकला। बाद में बिरादरी की पंचायत हुई। जिसमें आरोपी ने शादी करने की बात कही। अब वह शादी से मुकर रहा है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता के घरवालों ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।