{"_id":"63e82a11582f724033099c86","slug":"photographer-beaten-up-for-making-video-of-harsh-firing-in-pattipar-village-kaushambi-news-c-3-1-54595-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: पट्टीपर गांव में हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाने पर फोटोग्राफर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: पट्टीपर गांव में हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाने पर फोटोग्राफर को पीटा
Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
विज्ञापन
पट्टीपर गांव में हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाने पर फोटोग्राफर को पीटा
पीड़ित की तहरीर पर दूल्हा व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली इलाके के पट्टीपर गांव में बरात के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाने पर वीडियोग्राफर की जमकर पिटाई की गई। शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के बरौली गांव निवासी राजेश कुमार शादी-विवाह आदि कार्यक्रम में फोटो व वीडियो बनाने का काम करता है। 9 फरवरी को राजेश मुस्तफ़ाबाद निवासी तीरथ यादव की शादी में करारी कोतवाली के पट्टी पर गांव में बारात गया था। यहां द्वारचार में दूल्हा तीरथ यादव व उसका दोस्त शशांक यादव पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। वीडियो ग्राफी के दौरान हर्ष फायरिंग की भी वीडियो बन गई।इसे लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि बात बढ़ने पर तीरथ व शशांक ने राजेश की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने दखल देकर मामला शांत कराया। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।