{"_id":"6619ae58e3f547498e01cb04","slug":"photo-studio-vandalized-young-man-beaten-and-looted-of-rs-130-lakh-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-110599-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फोटो स्टूडियो में तोड़फोड़, युवक को पीटकर 1.30 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फोटो स्टूडियो में तोड़फोड़, युवक को पीटकर 1.30 लाख लूटे
विज्ञापन
पंइसा के अफजलपुरवारी गांव में हमलावरों के द्वारा तोड़ा गया दुकान का सामान। संवाद
पइंसा कोतवाली के अफजलपुरवारी स्थित एक फोटो स्टूडियो में शुक्रवार शाम पड़ोसी गांव के ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि स्टूडियो में तोड़फोड़ कर हमलावारों ने 1.30 लाख रुपये लूट लिए। साथ ही एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया।
इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान बीचबचाव करने आए एक अन्य युवक को पीटने के बाद उसके भी घर पर हमला कर बाइक समेत अन्य सामग्री तोड़ दी।
अफजलपुरवारी निवासी हंसराज की गांव में फोटो स्टूडियो चलाते हैं। फोटोग्राफी के सिलसिले में शुक्रवार की शाम करीब पौने पांच बजे स्टूडियो में हंसराज का मौसेरा भाई सौरभ निर्मल कोखराज से आकर बैठा था।
विज्ञापन
इसी बीच गांव का काफिर फोटोकॉपी कराने दुकान पर आया। सौरभ फोटोकॉपी करने लगा। इसी बीच करीब 50 लोग उसकी दुकान पर आ गए।
सौरभ ने पुलिस को बताया कि लोगों ने बिना कुछ बोले गालीगलौज करते हुए उसे पकड़कर पीटा फिर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सौरभ को पिटता देख काफिर बचाने आया तो हमलावर उसे भी पीटने लगे। मारपीट से बचने के लिए काफिर घर की ओर भागा तो हमलावर युवकों ने उसे दौड़ा लिया। हमलावरों ने उसके घर में तोड़फोड करते हुए वहां खड़ी बाइक तोड़ दी और चले गए।
घायल सौरभ को इलाज के लिए सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हंसराज ने थाने में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर जगदीश कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।