फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Photo of young man with police carbine goes viral

पुलिस की कार्बाइन के साथ युवक की फोटो वायरल 

Sun, 27 Jun 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Photo of young man with police carbine goes viral
kaushambi news : पुलिस की कार्बाइन के साथ वायरल युवक की फोटो। - फोटो : कौशाम्बी
जिले के लोगों का असलहों के प्रति शौक कम होता नहीं नजर आ रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी लोग सोशल मीडिया में असलहों के साथ अपनी फोटो वायरल कर रहे हैं। रविवार को भी जिले के एक युवक ने प्रतिबंधित कार्बाइन के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। यह प्रतिबंधित कार्बाइन सिर्फ पुलिस को ही मिलती है। 
विज्ञापन


जिले में अब तक 17 लोग असलहों का प्रदर्शन करने के मामले में जेल जा चुके हैं। कई अन्य मामलों की जांच लंबित है। ये वही लोग हैं, जो अपराधी नहीं, लेकिन असलहों का शौक उन्हें जेल पहुंचा रहा है। शौक भी ऐसा कि फोटो भी वायरल कर रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया में ऐसी ही एक फोटो वायरल हुई। इस बार फर्क सिर्फ इतना था कि जिस व्यक्ति की फोटो वायरल हुई, उसके हाथ में कार्बाइन दिख रही है। यह कार्बाइन सिर्फ पुलिस को ही मिलती है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed