फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   person murdered his nephew In superstition hid the body in his house

कौशांबी: अंधविश्वास में व्यक्ति ने सगे भतीजे की गला दबाकर कर दी हत्या, घर में ही छुपा दिया था शव

Sat, 13 Feb 2021 01:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 13 Feb 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
person murdered his nephew In superstition hid the body in his house
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में अंधविश्वास ने एक मासूम की जान ले ली। एक व्यक्ति ने दो वर्षीय सगे भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि मासूम की हत्या के बाद उसका शव घर में ही छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बच्चे को शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह का दो वर्षीय बेटा शिवा शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान ज्ञान सिंह के बड़े भाई रामसूरत की बेटी शिवा को बहला कर अपने घर ले गई और रामसूरत व उसकी पत्नी ने शिवा की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


शव बरामद
सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद आटा रखने वाले डिब्बे में बच्चे का शव छुपा दिया गया। डिब्बे के ऊपर उपले लगा दिए गए। उन्होंने बताया कि शिवा के लापता होने पर उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ज्ञान सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ज्ञान सिंह ने बताया कि उसे अपने बड़े भाई और उसकी पत्नी पर शक है कि उन्होंने ही शिवा को गायब किया है। इसके बाद पुलिस ने रामसूरत के घर की तलाशी ली, जिस दौरान उपलों के नीचे रखे आटे के डिब्बे से शिवा का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोना टोटका करवा कर नाती की जान ली
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर रामसूरत ने बताया कि छह माह पहले उसकी बेटी के डेढ़ वर्षीय बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसे और उसकी पत्नी को शक था कि उसके छोटे भाई ज्ञान सिंह व उसकी पत्नी ने टोना टोटका करवा कर उसके नाती की जान ली है।


दोनों भाइयों में रहती थी अनबन
उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में अनबन रहती थी। इसी वजह से अंधविश्वास के चलते बीती शाम रामसूरत व उसकी पत्नी तथा बेटी ने मिलकर इस घृणित कार्य को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञान सिंह की तहरीर पर उसके बड़े भाई रामसूरत, उसकी की पत्नी व बेटी के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed