फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   person kidnaped for extortion

युवक को अगवा कर मांगी एक लाख की फिरौती

Fri, 10 Jan 2020 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
person kidnaped for extortion
मंझनपुर। घर से आगरा कमाने जाने की बात कहकर निकले युवक का अपहरण हो गया। अपहरण करने वाले ने युवक के पिता को फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पैसा नहीं मिलने पर युवक की हत्या करने की धमकी भी दी गई। अपहर्ता का फोन आने के बाद पीड़ित परिवार के होश उड़े हैं। मामले की शिकायत युवक के पिता ने एएसपी अशोक कुमार से की। एएसपी ने सर्विलांस सेल व पिपरी पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चायल कस्बे के डीहा मोहल्ला निवासी रामसिह का बेटा अनिल (28) 11 दिसंबर को घर से आगरा की नमक फैक्ट्री में काम करने जाने की बात कहकर निकला था। इसके दो दिन बाद यानि 13 नवंबर को एक अनजान नंबर से रामसिंह के पास फोन आया। फोन करने वाले ने अनिल का अपहरण कर लिए जाने की बात कही। अपहर्ता ने अनिल को छोडने के एवज मे एक लाख की फिरौती मांगी। रामसिंह ने पहले गरीबी का रोना रोया, इसके बाद पैसों का इंतजाम करने के लिए मोहलत मांगी। इसके बाद कई चक्र में अपहरण करने वाले ने फोन किया और पुलिस से शिकायत करने पर अनिल को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले अपहरण करने वाले ने रामसिंह को एक बैंक खाता नंबर भेज कर उसमें एक लाख डालने को कहा। रामसिंह बैंक पहुंचा तो मैनेजर ने आईएफएससी कोड मांगा। पांच दिन पहले फिर फोन आया तो रामसिंह ने कोड नंबर पूछा। इसके बाद फोन कट गया। बुधवार को रामसिंह ने मामले की शिकायत एएसपी अशोक कुमार से की है। एएसपी ने इंस्पेक्टर पिपरी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed