फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   person died in road accident

बाइक भिड़ंत में पोकलैंड आप्रेटर की मौत, चार घायल

Fri, 03 Jan 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
person died in road accident
चायल। सरायअकिल कोतवाली अंतर्गत पुरखास चौराहा के समीप बुधवार की शाम बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बिहार निवासी एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिहार के अररिया जनपद में रमाई थाना क्षेत्र के रमे गांव का मो एकलाक (20) पुत्र मो मुश्ताक पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर है। इन दिनों वह कटरी बालू घाट पर मशीन चलाता था। पिछले वर्ष सरायअकिल के महरनिया बालू घाट पर पोकलैंड मशीन चलाने के दौरान उसकी तिलहापुर गांव के छोटू से दोस्ती हो गई थी। बुधवार को एकलाक अपने दोस्त छोटू के साथ नए साल का जश्न मनाने उसके गांव तिलहापुर आया था। शाम को दोनों बाइक से पुरखास बाजार जा रहे थे। तभी पुरखास चौराहा के पहले ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में पोकलैंड ऑपरेटर एकलाक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तिलहापुर गांव निवासी उसका दोस्त छोटू गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार संदीप पाल, अमर सिंह निवासीगण ग्राम चरई थाना चरवा व विनोद कुमार निवासी मनौरी भी घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की खबर सुनते ही ऑपरेटर के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए बिहार से कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed