{"_id":"5c1be417bdec2256dd105945","slug":"people-will-not-get-food-and-water-in-not-making-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय नहीं बनवाने पर बंद होगा बंद होगा दाना-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय नहीं बनवाने पर बंद होगा बंद होगा दाना-पानी
Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
विनोद सिंह
kaushambi
kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय की रकम हड़पने वाले नागरिकों का दाना-पानी बंद कर दिया जाएगा। यह चेतावनी ईओ अंकिता पटेल ने गुरुवार को विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान दी। निरीक्षण में कूड़ा-कचरा जलाने वाले चार सफाई कर्मियों के वेतन कटौती की भी चेतावनी दी।
नगर पंचायत में शौचालय का पैसा निकालने के बावजूद बड़ी संख्या में निर्माण नहीं करा रहे हैं। चेतावनी नोटिस के बावजूद लाभार्थियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वार्डों के निरीक्षण अधिशाषी अधिकारी अंकिता पटेल को विभिन्न कस्बों में ऐसा ही कुछ नजारा दिखा। इस पर उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों का राशन कार्ड निरस्त करने के साथ ही पानी का कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान गांध्ीनगर में नाला सफाई नहीं करने के साथ ही कूड़ा जलाने पर चार कर्मचारियों के वेतन काटने की चेतावनी दी। ईओ ने विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा।