फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People of five villages had done panchayat for conversion, police engaged in search of punches

चंदा हत्याकांड : धर्मांतरण के लिए पांच गांव के लोगों ने की थी पंचायत, पंचों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 20 Feb 2023 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 12:09 AM IST
सार

धर्मांतरण नहीं करने पर लिव-इन-रिलेशन में छह साल से रह रही चंदा की हत्या में 12 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने 16 फरवरी को प्रेमी आरिफ को तो मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
People of five villages had done panchayat for conversion, police engaged in search of punches
Kaushambi : चंदा सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धर्मांतरण नहीं करने पर लिव-इन-रिलेशन में छह साल से रह रही चंदा की हत्या में 12 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने 16 फरवरी को प्रेमी आरिफ को तो मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन बाकी लोग पकड़े नहीं जा सके। प्रकरण की जांच कर रही पुलिस पंचायत में शामिल लोगों को चिह्नित कर रही है। मऊ जिले के हलदलपुर कोतवाली इलाके के बिलौछा गांव की रहने वाली चंदा सिंह के पति दुर्गेश सिंह फौज में थे।

विज्ञापन


करीब आठ साल पहले दुर्गेश की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां 108 एंबुलेंस चलाने वाले महेवाघाट कोतवाली के मिर्दहन का पुरवा निवासी मो. आरिफ से चंदा की नजदीकी बढ़ी। आरिफ चंदा को व्यापार करने का लालच देकर अपने साथ कौशाम्बी लाया। चार महीने पहले आरिफ ने चंदा की मऊ जिले की एक जमीन को 35 लाख में बिकवा दिया। इस पैसे का कोई हिसाब नहीं मिल रहा है। चंदा की मां श्रीमती के मुताबिक 27 दिन पहले मिरदहन का पुरवा में आरिफ ने एक पंचायत बुलाई थी। यह पंचायत धर्म परिवर्तन को लेकर थी।

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पंचायत में पश्चिमशरीरा, मिरदहन का पुरवा, करारी कोतवाली के पथरा सहित पांच गांव के लोग शामिल थे। चंदा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। उसके इंकार करने पर आरोपी आरिफ व उसके घर वालों ने चंदा के साथ भरी पंचायत में मारपीट की। इसके बाद आरिफ चंदा को आसाढ़ा स्थित किराए के भवन में ले गया। यहां से वह जबरन इलाज कराने की बात कहकर चंदा को अपने साथ मिर्जापुर ले गया। आरिफ मिर्जापुर में ही 108 एंबुलेंस का चालक था। 14 फरवरी की रात आरिफ ने असाढ़ा गांव में रही चंदा की बेटी सृष्टि और वर्षा को फोन कर बताया कि उनकी मां की मौत हो गई है।

इस पर सृष्टि सिंह को मां की मौत पर संदेह हुआ। उसने घटना की जानकारी फोन पर अपनी नानी श्रीमती और मामा गुलशन को दी। मौके पर पहुंची श्रीमती की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ सहित 12 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरिफ गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब पंचायत में शामिल लोगों को चिह्नित कर रही है।

चंदा हत्याकांड में मुख्य आरोपी आरिफ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वारदात में जो अन्य लोग भी शामिल रहे उन्हें भी चिह्नित कराया जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed