फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   people met with mla and told the problems

विधायक की जनसुनवाई में उमड़े फरियादी, 46 को मिला इंसाफ

Mon, 10 Jun 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 10 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
people met with mla and told the problems
केंद्रीय कार्यालय में जनसुनवाई करते विधायक चायल - फोटो : kaushambi
 विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने रविवार को भरवारी स्थित केंद्रीय कार्यालय जनसुनवाई किया। इस दौरान 386 फरियदियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। इनमें से 46 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। हैंडपंप, भूमि और आपसी विवाद से संबंधित 260 मामलों के निस्तारण के लिए अपनी सचल सर्वेक्षण टीम को निर्देशित किया। जबकि शेष बचे 80 शिकायती पत्र विभिन्न विभागों को प्रेषित किए गए।
विज्ञापन


 विधायक की जनसुनवाई में मनौरी निवासी गौतम केसरवानी ने बताया कि मोहल्ले में लगी 11000 वोल्ट की तार जर्जर है। इसके कारण  किसी भी वक्त अनहोनी हो सकती है। सझिया चरवा के  श्यामाचरण पांडेय ने जमीन विवाद व ग्राम प्रधान चिल्लाशहबाजी ने  गांव की समस्या से जुड़ा शिकायती पत्र दिया। भरवारी के कोटेदार  जानकी देवी पर गल्ला वितरण में मनमानी का आरोप लगाया गया। बंथरी से नंदलाल ने प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कमलाकांत पांडेय ने दैवीय आपदा राहत हेतु आवास के लिए, महाराजदीन, सुरेमन, सुनीता देवी आदि ने अपनी-अपनी समस्याओं का प्रार्थनापत्र दिया। विमलेश कुमार त्रिपाठी अपने गांव की जोड़ने वाली सड़क मरम्मत के लिए, दुर्गेश नंदन मिश्रा ने हैंडपंप की रीबोरिंग के लिए, कोखराज की पूनम देवी  ने जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की। जनसुनवाई के दौरान मीडिया प्रभारी सूरज यादव, आईटी संयोजक अरुण मिश्रा, शिवमोहन मौर्य, सचल सर्वेक्षण टीम व कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार साहू सहित तमाम  लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed