फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People from the girl side held the wedding procession hostage

Kaushambi : लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बनाया बंधक, दूल्हे पर एक महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप

Sun, 03 Mar 2024 05:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 05:48 PM IST
सार

शनिवार को मंझनपुर थाना के खोरा गांव निवासी सजन लाल अपने लड़के उमेश सरोज की शादी चांदेराई के पैकौडा.गांव निवासी बुधई की लड़की सुनीता से तय किया था। इन दोनों जोड़े की शादी छह माह पूर्व सामूहिक विवाह योजना के तहत भरवारी के भवंस मेहता कॉलेज में संपन्न हुई थी।

विज्ञापन
People from the girl side held the wedding procession hostage
बरातियों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के चांदेराई के पैकौडा गांव में शनिवार को आई बरात को लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। दूल्हे के भाई की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंचकर सुलह समझौता कराने में जुटी है। शनिवार को मंझनपुर थाना के खोरा गांव निवासी सजन लाल अपने लड़के उमेश सरोज की शादी चांदेराई के पैकौडा.गांव निवासी बुधई की लड़की सुनीता से तय किया था। इन दोनों जोड़े की शादी छह माह पूर्व सामूहिक विवाह योजना के तहत भरवारी के भवंस मेहता कॉलेज में संपन्न हुई थी।

विज्ञापन


सामाजिक रीति रिवाज का हवाला देते हुए लड़की पक्ष वालों से बरात लेकर आने को कहा था।दूल्हे के बड़े भाई राजेश ने बताया कि शनिवार को बरात आने के बाद द्वार पूजा व चढ़ाव  रश्म में चढ़ाया गया जेवरात लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को यह कहकर बंधक बना लिया कि लड़के का अपने ही गांव की एक महिला के साथ नाजायज संबंध है।

विज्ञापन

 

महिला ने लड़के के खिलाफ मंझनपुर थाना में शिकायत भी किया था। यह बात लड़के वालों ने छिपा कर सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी किया है। बरातियों को बंधक बनाकर शादी में खर्च डेढ़ लाख रुपया देने पर बरातियों को छोड़ने की बात कही जा रही है। रविवार दोपहर तक सुलह समझौता की बात होती रही। जब बात नहीं बनी तो दूल्हे के भाई राजेश ने पश्चिम शरीरा थाना पहुंच कर बंधक बरातियों को छुड़ाने की गुहार लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुलह समझौता कराने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed