फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People camped in the dilapidated Gram Panchayat Secretariat.

Kaushambi News: जर्जर हुए ग्राम पंचायत सचिवालय में लोगों ने जमाया डेरा

Tue, 25 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 25 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
People camped in the dilapidated Gram Panchayat Secretariat.
सिराथू ब्लॉक के खनवारी गांव के मिनी सचिवालय में रहकर गुजर बसर करने वाला परिवार। संवाद
सिराथू। खनवारी गांव के जर्जर हो चुके मिनी सचिवालय में गांव के एक परिवार के लोगों ने डेरा जमा रखा है। मवेशी, पुआल, लकड़ी व कंडे आदि रखने के साथ खुद ही यहीं रह रहे हैं। हालांकि, ग्राम प्रधान लक्ष्मी चौरसिया ने बताया बारिश में घर गिरने के बाद दो परिवार पंचायत भवन में रहते हैं। प्रधानमंत्री आवास मिलने के बाद खाली हो जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड सिराथू के खनवारी ग्राम पंचायत में वर्ष 2004 में जिला पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत की खुली बैठक व अन्य सरकारी कार्यक्रम के लिए 18 लाख की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण कराया गया था। इसमें एक मीटिंग हॉल, प्रधान व सचिव के बैठने का कमरा, कंप्यूटर कक्ष के अलावा शौचालय व पेयजल के लिए हैंडपंप की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

गांव के बलबीर सिंह ने बताया सचिवालय बनने के बाद मरम्मत का कार्य कभी नहीं कराया गया। इसके चलते भवन जर्जर हो गया। दो साल पहले बरसात में घर गिरने के बाद पथरिया देवी व केशकली परिवार के साथ यहीं रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य लोगों ने कमरों में लकड़ी, भूसा, पुआल रखने के साथ पालतू मवेशियों को यहां पर बांधना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि मिनी सचिवालय में रह रहे लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में भेजा गया है। खाते में धनराशि आने के बाद आवास का निर्माण करा कर पंचायत भवन खाली कर दिया जाएगा।
वहीं, मरम्मत को लेकर बजट नहीं होने की बात कही। ऐसे में इमारत जर्जर हो रही है। बताया कि गांव की कार्य योजना में मिनी सचिवालय मरम्मत के कार्य को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।
पंचायत भवन तक पहुंचने का नहीं है रास्ता
- गांव के महेश प्रसाद, विजय कुमार, संतोष आदि लोगों ने बताया मिनी सचिवालय का निर्माण तो करा दिया गया। लेकिन, जिस उद्देश्य से इसका निर्माण हुआ था। वह कभी पूरा नहीं हुआ। यहां तक पहुंचने के लिए आज तक रास्ता नहीं बना। इसके चलते न तो यहां वाहन पहुंचते हैं और न किसी प्रकार की अन्य साधन का आना जाना होता है। यहां आज तक एक भी खुली बैठक नहीं हुई।



खनवारी ग्राम पंचायत में 25 साल पहले बना मिनी सचिवालय जर्जर होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर ग्राम पंचायत सचिव को मरम्मत के कार्य व भवन को खाली कराने का निर्देश दिया जाएगा। -भावेश कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed