फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People are impressed by Modi's work, not Rahul Gandhi's words: Keshav

राहुल गांधी की बातों से नहीं, मोदी के काम से प्रभावित है जनता : केशव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
People are impressed by Modi's work, not Rahul Gandhi's words: Keshav
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कौशाम्बी भ्रमण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता राहुल गांधी की बातों से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनकी नीतियों से प्रभावित है। सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और जनता का भरोसा आज भी उनकी नीतियों पर कायम है। यही विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री के ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। इसे जनभागीदारी से जोड़कर व्यापक स्तर पर सफल बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2027 में 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा वर्ष 2027 में प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि कौशाम्बी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भी भाजपा विजय प्राप्त करेगी। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले जनसमर्थन का उल्लेख करते हुए उन्होंने वहां की जनता का आभार व्यक्त किया।
काैशाम्बी के विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कौशाम्बी का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कुछ राजनीतिक कारणों से विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है लेकिन सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जिले में नई विकास परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी और जनता को उनका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

उपनिबंधक कार्यालय का किया शिलान्यास
एक दिवसीय जिले के दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू में नौ करोड़ की लागत से बन रहे उप निबंधक कार्यालय का शिलान्यास किया। कहा कि यह जिले का सबसे बड़ा निबंधक कार्यालय होगा, जहां भूमि बैनामा करने में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। इस मौके पर स्टांप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed