{"_id":"5787e3e84f1c1b067b13d858","slug":"pds-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान्न वितरण में मनमानी और कालाबाजारी कर रहे कोटेदार के खिलाफ रहीमपुर मौलानी गांव के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। कार्ड धारकोें का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अफसर दोषी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को नाराज कार्डधारकों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए वितरण प्रणाली की जांच और दोषी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मूरतगंज ब्लॉक के रहीमपुर मौलानी गांव निवासी मैहसर अब्बास, अमृत लाल, निसार, जद्दन, आकिल, इदरीश अली, दीना नाथ, मोहम्मद अब्बास, रिजवान हैदर, चंद्र पासी, अब्बास हुसैनी, लल्लू पासी आदि कार्ड धारकाें का आरोप है किे गांव का कोटेदार उन्हें प्रतिमाह खाद्यान्न और केरोसिन न वितरित करके उसे बाजार में बेंच देता है। ग्रामीणों के विरोध करने पर दुकानदार मारपीट पर आमादा हो जाता है। आरोप है कि दो महीने पहले घटतौली किए जाने की शिकायत विभागीय अफसरों से की जा चुकी है।
इसके बाद भी आज तक कोई जांच पड़ताल और कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को कार्ड धारकाें ने मामले की शिकायत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से करते हुए वितरण प्रणाली की जांच और कार्रवाई की मांग की है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नेे पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।