फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Patients suffering from cold, fever and cough were standing in queues in the camp

Kaushambi News: शिविर में सर्दी, बुखार और जुकाम के मरीज लगी रही कतारें

Mon, 08 Sep 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold, fever and cough were standing in queues in the camp
सेलरहा पीएचसी में निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार। स्रोत: स्वयं
जिलेभर में रविवार को आयोजित आरोग्य मेला में सर्दी, जुकाम, बुखार और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ी। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन अर्बन पीएचसी में कुल 1748 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से गंभीर हालत वाले 14 मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

मेले को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। इसके लिए नोडल अधिकारियों के साथ ही अपर और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलग-अलग केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने पीएचसी सेलरहा पश्चिम, शमशाबाद और मंझनपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा जिले के विभिन्न केंद्रों में भी मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंझनपुर ब्लॉक के बैशकाटी पीएचसी में 19 मरीजों का उपचार हुआ। इस दौरान जीवन सिंह और उषा देवी सहित अन्य मरीज खांसी, जुकाम और फोड़ा-फुंसी जैसी शिकायतों की दवा लेने पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया, डॉक्टर जेल की ड्यूटी पर हैं। फार्मासिस्ट अर्जुन प्रसाद और मनेंद्र कुमार ने उपचार में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहजादपुर पीएचसी में 38 मरीजों ने जांच करवाई। बच्चों और महिलाओं सहित मरीजों ने खांसी, बुखार, खुजली, पीठ और पेट दर्द जैसी शिकायतें बताईं। इस दौरान डॉ. वर्तिका सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे। इसी तरह मंझनपुर पीएचसी में डॉ. शिवी सिंह बिसेन ने 12 मरीजों का उपचार किया जिसमें फार्मासिस्ट संतोष, शरद चौधरी, चिंगु लाल और सचिन कुमार ने सहयोग किया।


57 चिकित्सक और 129 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगी

डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेला लगता है। इस बार मेले में 57 चिकित्सक और 129 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगी थी। मरीजों को उपचार के साथ स्वास्थ्य कार्ड बनाने की सुविधा भी दी गई। इस दौरान 65 गोल्डन कार्ड और 116 आभा आईडी तैयार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed