{"_id":"6a1341662482ee04e5030d7f","slug":"passengers-were-being-transported-in-goods-vehicles-caught-in-the-campaign-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141995-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: माल वाहनों में ढो रहे थे सवारी, अभियान में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: माल वाहनों में ढो रहे थे सवारी, अभियान में पकड़े गए
Sun, 24 May 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 24 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सैनी हाइवे पर संचालित बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करते पीटीओ। संवाद
- फोटो : पेड़ पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। स्रोतः प्रशासन
परिवहन विभाग ने जनपद में माल वाहनों में सवारी ढोने और अवैध रूप से संचालित बसों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 24 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो बस सीज कर दी गईं।
परिवहन आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में मोटर यान अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। माल वाहनों में सवारी बैठाने वालों को परिवहन अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी दी। कहा कि इससे दुर्घटना की स्थिति बन सकती है और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है।
यात्री कर अधिकारी डॉ. संतोष तिवारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रयागराज के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान माल वाहनों में सवारी ढोने पर 11 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान बिना अनुमति संचालित 13 बस चालकों और स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया। दो बस सीज की गईं। डॉ. तिवारी के मुताबिक अनधिकृत वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

सैनी हाइवे पर संचालित बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करते पीटीओ। संवाद- फोटो : पेड़ पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। स्रोतः प्रशासन