फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Passengers get relief due to stoppage of Subedarganj-Dadri Summer Special at Bharwari

Kaushambi News: भरवारी में सूबेदारगंज-दादरी समर स्पेशल के ठहराव से यात्रियों को राहत

Mon, 18 May 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Passengers get relief due to stoppage of Subedarganj-Dadri Summer Special at Bharwari
प्रकाश चंद्र केसरवानी
सूबेदारगंज-दादरी ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी का भरवारी स्टेशन पर ठहराव यात्रियों के लिए राहत भरा निर्णय है। ठहराव की यह सुविधा 31 जुलाई तक रहेगी। वापसी में ट्रेन एक अगस्त तक संचालित होगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन के ठहराव से प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, फतेहपुर, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा और दादरी की यात्रा आसान हो गई है। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी कोचों की सुविधा भी दी गई है। इससे यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 02417 सूबेदारगंज-दादरी स्पेशल रात 8:05 बजे सूबेदारगंज से रवाना होकर रात 8:30 बजे भरवारी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद फतेहपुर होते हुए रात 11 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 6:15 बजे दादरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 02418 सुबह 7:15 बजे दादरी से चलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन भरवारी स्टेशन पर सुबह 7:35 बजे ठहराव के बाद सूबेदारगंज की ओर रवाना होगी।
भरवारी स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। रेलवे का यह कदम सराहनीय है।-नौशाद अहमद, स्थानीय
गर्मी की छुट्टियों में लोग परिवार के साथ यात्रा की योजना बनाते हैं। ऐसे में इस ट्रेन अब दिल्ली तक का सफर आसान होगा।- प्रकाश चंद केसरवानी, नामित सभासद

रेलवे यात्रियों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर रहा है। ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू कर राहत दी गई है। ठहराव की समय सीमा एक अगस्त तक बढ़ाई गई है। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल।

प्रकाश चंद्र केसरवानी

प्रकाश चंद्र केसरवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed