{"_id":"6a2da2544769d16d7c00de78","slug":"parsara-bus-stand-to-become-operational-soon-road-connectivity-to-get-a-new-dimension-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-143044-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जल्द शुरू होगा परसरा बस स्टैंड, सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जल्द शुरू होगा परसरा बस स्टैंड, सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
Sun, 14 Jun 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
भरवारी में स्थित परसरा बस स्टैंड। संवाद
- फोटो : 1
नगर स्थित परसरा बस स्टैंड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसका हस्तांतरण अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकारियों ने कार्यदाई संस्था को शेष कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। बस स्टैंड शुरू होने के बाद जिले के लोगों को कानपुर, लखनऊ, अयोध्या सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
स्थानीय अजय द्विवेदी, रोहित तिवारी, शिवा, आसिफ का कहना है कि नए बस स्टैंड के संचालन से यात्रियों को बसों के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और आवागमन अधिक सुगम होगा। नए बस स्टैंड के आसपास कैंटीन और अन्य यात्री सेवाओं के संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
दो जून को होना था बस स्टैंड हैंडओवर
मंझनपुर डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि दो जून को बस स्टैंड के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए उच्चाधिकारी पहुंचे थे, लेकिन फायर टेस्टिंग, बिजली आपूर्ति और कुछ अन्य तकनीकी कमियां मिलने के कारण हस्तांतरण नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड शुरू होते ही राठ, लीडर रोड, बांदा और मंझनपुर डिपो समेत विभिन्न मार्गों की बसों का संचालन यहां से शुरू कर दिया जाएगा।