{"_id":"6d93b8064bc82386187e0d45ce058c85","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसहायपुर बूथ में जमकर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामसहायपुर बूथ में जमकर हुआ बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान शनिवार को सिराथू ब्लाक के रामसहायपुर बूथ पर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इनके बीच मारपीट के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। बूथ पर बवाल, मारपीट और पथराव की सूचना पर एसडीएम, सीओ फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने लाठी भांजकर उपद्रवियों को मतदान केंद्र के दायरे से बाहर खदेड़ा। इससे लगभग आधे घंटे तक बूथ पर वोटिंंग ठप रही।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामसहायपुर मतदान केंद्र पर दिन में करीब 11 बजे एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने को लेकर प्रधान समर्थकों से स्थानीय कुछ युवकों की कहासुनी हो गई।
तभी एक अन्य प्रत्याशी के भी समर्थक वहां आ गए। देखते ही देखते प्रधान चंद्र प्रकाश मिश्र उर्फ जिल्ले, बचन्ने की संजय मालवीय, जितेंद्र मालवीय से भिड़ंत हो गई। इनके बीच जमकर मारपीट हुई साथ ही जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इससे प्रद्युम्न पांडेय, गिरिजेश पांडेय और रामू पांडेय घायल हो गए। बूथ पर उपद्रव और मारपीट होने से भगदड़ मच गई। मतदान कर्मी भी सहम गए। बूथ पर बवाल देख किसी ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। मारपीट और बवाल की सूचना लगते ही एसडीएम और सीओ सिराथू फोर्स लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
अफसरों के साथ आए पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजकर उपद्रवियों को मतदान केंद्र के आसपास से खदेड़ा। मारपीट में जख्मी तीनों युवकों को सीएचसी सिराथू में भेजकर भर्ती कराया। प्रद्युम्न और रामू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम लालजी मिश्र का कहना है कि झगड़ा गांव में हुआ है। इससे मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा है।