{"_id":"de1b5b289ad5f3809a68f7791aef4ca6","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-165","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में जिला पंचायत के तीन सदस्यों की सदस्यता!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में जिला पंचायत के तीन सदस्यों की सदस्यता!
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में जिला पंचायत के तीन निर्वाचित सदस्यों की सदस्यता को जिला न्यायालय में चुनौती दी गई है। अदालत गए शिकायतकर्ताओं ने मतगणना में धांधली होने का आरोप लगाया है। अदालत में दायर इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। जिला पंचायत के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में जिला पंचायत की वार्ड संख्या नौ से जुबैर अहमद निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह से वार्ड संख्या 7 से आशीष मौर्य और वार्ड संख्या 16 से रामप्रकाश जीते हैं। वार्ड संख्या 9 से जुबैर अहमद से कांटे के मुकाबले में पराजित हुई अंजू निषाद का आरोप है कि मतगणना के दौरान उन्हें 8 मतों से पराजित होने की घोषणा की गई। पर, अभिलेखों में उन्हें अधिक मतों से हारा हुआ दिखाया गया है।
इसी तरह से वार्ड संख्या 7 से पराजित जिपं सदस्य पद के प्रत्याशी रहे राजीव मौर्या का कहना है कि मतगणना के आखिरी चरण तक लगातार वे आगे चल रहे थे। पर, आखिर में उन्हें 63 वोट से पराजित घोषित कर दिया गया। इल्जाम है कि मतगणना में धांधली करके उन्हें हराया गया है। वहीं जिला पंचायत की वार्ड संख्या 16 से पराजित प्रत्याशी कल्पना सोनकर का कहना है कि उन्हें मतगणना में गड़बड़ी करके 169 मतों से हराया गया है। जिला पंचायत की वार्ड संख्या सात, नौ और 16 के इन पराजित प्रत्याशियों ने चुनाव परिणाम को जिला न्यायालय में चुनौती देते हुए पुर्नमतगणना की मांग की है। अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले इन प्रत्याशियों के अधिवक्ता शिवमूर्ति द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 04 जनवरी को होनी है।