{"_id":"08779e24094c65df1275bc6ad4b63b40","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन जिपं सदस्य पद पर 59 ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन जिपं सदस्य पद पर 59 ने ठोंकी ताल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन के पहले दिन सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पद पर मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक में 59 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 271 लोगों ने नामांकन किया है। मंझनपुर और मूरतगंज सहित दोनों ब्लाकों में सुबह से शाम तक उम्मीदवारों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही। इसे नियंत्रित करने में पुलिस कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक का चुनाव होना है। इसके लिए सोमवार को पहले दिन मंझनपुर में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 26 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 160 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मूरतगंज ब्लाक में जिपं सदस्य के 33 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 111 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दोनों ब्लाकों में पर्चा दाखिल करने आए सभी प्रत्याशी अपने साथ समर्थकों की भारी भीड़ लेकर पहुंचे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन का कार्य सही तरीके से संपन्न हो गया।